नहीं रहे Cyrus Mistry, कार क्रैश में साथी के साथ Tata Sons के पूर्व चेयरमैन की गई जान; PM मोदी ने जताया शोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 12:30 AM IST

Cyrus Mistry: पालघर के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें साइरस मिस्त्री की मौत हो गई है।

नहीं रहे Cyrus Mistry, कार क्रैश में साथी के साथ Tata Sons के पूर्व चेयरमैन की गई जान; PM मोदी ने जताया शोक

Cyrus Mistry: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है। मुंबई जाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई जिसमें मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

दुर्घटना पालघर के पास हुई है। पालघर के एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। 2 की मौके पर ही मौत हो गई। 2 को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में  टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष, साइरस मिस्त्री और एक जहांगीर दिनशा पंडोल शामिल हैं। वहीं डेरियस पंडोले और अनायता पंडोले घायल हुए हैं।

दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में सिल्वर मर्सिडीज कार के टूटे हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं। आज दोपहर 3:15 और 3:30 के बीच हुआ यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई है। 

साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी, सुप्रिया सुले, प्रियंका चतुर्वेदी, एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। 

बता दें कि साइरस मिस्त्री, टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। उन्हें रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुना गया था। हालांकि अक्टूबर 2016 में कुछ विवादों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 

End of Article