Who is Cyrus Mistry:नहीं रहे साइरस मिस्त्री , TATA Sons के चेयरमैन पद को लेकर लंबे समय तक रहा था विवाद, जानें उनकी जुड़ी खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 05:50 PM IST

Cyrus Mistry Death news: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है एक सड़क हादसे के चलते उनका निधन हुआ है।

Who is Cyrus Mistry:नहीं रहे साइरस मिस्त्री , TATA Sons के चेयरमैन पद को लेकर लंबे समय तक रहा था विवाद, जानें उनकी जुड़ी खास बातें
Photo Credit: BCCL

Tata Sons Ex Chairman Cyrus Mistry: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह हादसा हुआ इस हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

साल 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था उसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया।  हालांकि 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया था, मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4% की हिस्सेदारी बताई जाती।

2012 में, मिस्त्री टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये थे

दिसंबर 2019 को NCLAT ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से साइ‍रस मिस्त्री के हटाने को अवैध ठहराते हुए उसी पद पर फिर से बहाल करने का आदेश दिया था, लेकिन इन सबके बीच साइरस मिस्त्री ने कहा कि NCLAT द्वारा अपने पक्ष में फैसला आने के बावजूद वह कंपनी के चेयरमैन पद पर दोबारा काबिज नहीं होंगे।

सायरस मिस्त्री  बेहद नामचीन व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे

साइरस मिस्त्री देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे, वे बेहद नामचीन व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे साइरस मिस्त्री से बड़े एक भाई और उनकी दो बहनें हैं बड़े भाई का नाम शापूर और बहनों का नाम लैला और अल्लू है।

साइरस पलोनजी टाटा समूह के छठे अध्यक्ष थे

साइरस पलोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था, जिनकी मृत्यु 4 सितंबर को हो हुई है जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे जिसके बाद टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था, वह समूह के छठे अध्यक्ष थे।

इसी साल जून महीने में साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का हुआ था निधन

इसी साल जून माह में शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में शामिल शापूरजी पलोनजी समूह के चेयरमैन पलोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था, 1929 में जन्मे टाटा समूह के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक पलोनजी मिस्त्री 1.02 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे।

इस तरह से रही साइरस पलोनजी मिस्त्री की एजुकेशन

साइरस मिस्त्री ने मुंबई में कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल में अध्ययन किया। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी एस के साथ इंपीरियल कॉलेज, लंदन से स्नातक की उपाधि और लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में विज्ञान में एक मास्टर डिग्री रखते है। वह सिविल इंजीनियर संस्थान के एक सदस्य थे।

साइरस मिस्त्री ने रोहिका छागला से थी शादी

मिस्त्री ने वकील इकबाल छागला की बेटी और प्रसिद्ध विधिवेत्ता एम.सी. छागला की पोती, रोहिका छागला से शादी की। मिस्त्री और उनकी पत्नी के साथ में उनके दो बेटे हैं। मिस्त्री एक आयरिश नागरिक, और भारत के एक स्थायी निवासी है। एक आयरिश अखबार, The Independent, में एक खबर के मुताबिक, मिस्त्री खुद को एक वैश्विक नागरिक के रूप में देखते है।

मिस्त्रीशापूरजी पालोनजी एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक का काम कर रहे हैं, जो शापूरजी पालोनजी समूह का हिस्सा है। अपने पिता के सेवानिवृत्त होने से 1 साल पहले, वह 1 सितंबर 2006 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे।

End of Article