Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 24 घंटे में 9 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 71

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 11:21 AM IST

Assam Flood: असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की कुल संख्या 71 हो गई है। 33 जिलों के कम से कम 42,28,100 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 24 घंटे में 9 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 71
Photo Credit: ANI

Assam Flood: असम में बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। असम में पिछले 6 दिन से बारिश हो रही है। रविवार को तीन बच्चों समेत नौ लोगों की जान चली गई और इसी के साथ राज्य में इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 71 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 33 जिलों में 42 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन में छह लोग डूब गए और तीन की मौत हो गई।

असम में पिछले 24 घंटे में तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 71 लोगों की मौत

बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की कुल संख्या 71 हो गई है। कम से कम 42,28,100 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 12.76 लाख से अधिक लोगों के साथ बारपेटा सबसे अधिक प्रभावित जिला है। इसके बाद दरांग में लगभग 3.94 लाख और नगांव में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कछार, दीमा हसाओ, गोलपारा और हैलाकांडी से बड़े पैमाने पर भूस्खलन की सूचना मिली है। 

मौसम कार्यालय ने सोमवार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जबकि मंगलवार से गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। अभी 5,137 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 1,07,370.43 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। अधिकारी 27 जिलों में 1,147 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं।

End of Article