नॉर्थईस्ट में भारी बारिश से भूस्खलन, जिंदा दब गए भाई-बहन, हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 04:35 PM IST

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इन दिनों बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में भूस्खलन हुए हैं। जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। असम के गोलपारा में दो भाई-बहन आज जिंदा दब गए हैं।

नॉर्थईस्ट में भारी बारिश से भूस्खलन, जिंदा दब गए भाई-बहन, हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारत बारिश से भूस्खलन और बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुए है। खासकर असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में स्थिति गंभीर हो गई है। असम के गोलपारा कस्बे में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुए। इस भूस्खलन में नाबालिग दो भाई-बहन आज जिंदा दब गए। उनके शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। भूस्खलन के कारण उनके घर की बगल की दीवारें ढह गईं, जिसके मलबे के नीचे दो नाबालिग जिंदा दब गए। गोलपारा में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) की टीम ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। असम में पिछले तीन दिनों में भूस्खलन से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से 44 लोगों की मौत हुई है।

मेघालय से विचलित करने वाले दृश्य सामने आए हैं। दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन से बह गया। सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर ने केवल प्रतिबंधित मूवमेंट की अनुमति दी गई है। पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला पुलिस के अनुसार, लगातार भारी बारिश के कारण, लुमशांग पुलिस स्टेशन के तहत NH06 पर सड़क के कुछ हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और भारी मोटर वाहन (ट्रक, बसें) गुजरने में असमर्थ होंगे और इसलिए यात्रियों में एचएमवी (ट्रकों, बसों) को सलाह दी जाती है कि वे इस रूट से न चलें। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए त्वरित आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। फंसे हुए यात्रियों और ड्राइवरों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
 

End of Article