प्रियंका ने दिग्विजय सिंह को बताया- जींस पहनने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नहीं, ये भी बताया कौन हैं प्रभावित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2021, 12:58 PM IST

Digvijay Singh on PM Modi: कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा कि जो 40 साल से ज्यादा की महिलाएं है वो मोदी से प्रभावित हैं, जो लड़की जींस पहनती हैं वो मोदी से प्रभावित नहीं हैं।

प्रियंका ने दिग्विजय सिंह को बताया- जींस पहनने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नहीं, ये भी बताया कौन हैं प्रभावित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हैरान कर देने वाली टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 40-50 साल की महिलाएं ही पीएम मोदी से प्रभावित हैं, जबकि जींस पहनने और मोबाइल रखने वाली महिलाएं मोदी से प्रभावित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रियंका जी ने एक बहुत दिलचस्प बात बताई, जो हमारे दिमाग में नहीं आई। उन्होंने कहा कि जो 40 से 50 साल की महिलाएं हैं, वो थोड़ा सा मोदी से ज्यादा प्रभावित हैं। लेकिन जो लड़कियां जींस पहनती हैं, मोबाइल रखती हैं, वो इससे प्रभावित नहीं हैं। इन पर थोड़ा सा बातचीत करने की आवश्यकता हैं, और ये ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, इसलिए उनसे आप संपर्क बनाइए। मैं चाहूंगा कि महिला कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा यूथ को शामिल करे। 

दिग्विजय सिंह जन जागरण अभियान के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर बीजेपी फिर 2024 में जीतती है तो सबसे पहले भारतीय संविधान को बदला जाएगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा, क्योंकि वे रूस और चीन के मॉडल पर चलते हैं।

वो भोपाल में जन जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि सावरकर की किताब कहती है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं सावरकर की किताब कहती है कि गाय हमारी मां नहीं हो सकती, अपने ही मल में लुढ़कने वाली गाय मां कैसे हो सकती है? साथ ही लिखा है कि बीफ खाने में कोई बुराई नहीं है। ऐसा खुद सावरकर ने कहा है, जो आज आरएसएस और बीजेपी के खास चिंतक हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!