दिल्ली पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से की पूछताछ, पूछे 50 से ज्यादा सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 11:48 AM IST

Nora Fatehi: इसके अलावा नोरा ने दावा किया कि सुकेश की पत्नी उसे अक्सर फोन करती थी। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उसे सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी।

दिल्ली पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से की पूछताछ, पूछे 50 से ज्यादा सवाल
Photo Credit: ANI

Nora Fatehi: ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से फिर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 2 सितंबर को एक्ट्रेस से जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। इस दौरान नोरा फतेही से सुकेश से मिले तोहफे के संबंध में 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से हुई पूछताछ 

नोरा फतेही से 50 से ज्यादा पूछे गए सवाल

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नोरा फतेही से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। जो सवाल पूछे गए उनमें- क्या गिफ्ट मिले, किससे बात की, कहां मिले, आदि। पूछताछ के दौरान नोरा सहयोग कर रही थी। उसने कहा कि उसका जैकलीन फर्नांडीज से कोई संबंध नहीं है और वे दोनों सुकेश चंद्रशेखर से अलग-अलग बात कर रहे थे।

इसके अलावा नोरा ने दावा किया कि सुकेश की पत्नी उसे अक्सर फोन करती थी। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उसे सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी। नोरा ने कहा कि उसकी पत्नी ने नेल आर्ट फंक्शन के लिए उससे बात की और फिर अक्सर उसे फोन किया। उन्होंने उसे एक बीएमडब्ल्यू और अन्य उपहार में दिए। साथ ही ये भी कहा कि सुकेश उसके प्रबंधक और कजिन के साथ बातचीत की और उसके साथ बहुत कम बातचीत की।
 

End of Article