रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर कसा तंज तो चीन पर साधा निशाना, देखें [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2020, 05:23 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी संप्रभुता की रक्षा नहीं कर सकते उनका हाल पड़ोसी देश जैसा हो जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर कसा तंज तो चीन पर साधा निशाना, देखें [VIDEO]

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्लैग डे के मौके पर पाकिस्तान और चीन की जमकर लानत मलानत की। उन्होंने कहा कि जो देश खुद की संप्रभुता की रक्षा नहीं कर सकते उनका हाल पड़ोसी देश जैसा हो जाता है, उन्होंने कहा कि जिसके बारे में वो कह रहे हैं उसे आप समझ सकते हैं। जो देश अपने दम पर सड़क नहीं बना सकता, ना खुद के दम पर एक कदम आगे बढ़ सकता है वो क्या करेगा। यही नहीं जो अपने बल पर व्यापार नहीं कर सकता हो, या किसी दूसरे देश को व्यापार करने से रोक नहीं सकता है वो क्या करेगा उसे समझना बहुत मुश्किल नहीं है। 

पाकिस्तान पर तंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवान में जिस तरह से वीर भारतीय सपूतों ने चीन को जवाब दिया उससे साफ है कि हमारी सेना अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है। भारत का स्पष्ट मत रहा है कि पड़ोसियों के साथ संबंध बेहतर होने चाहिए। लेकिन पड़ोसी मुल्क को अपने बारे में खुद सोचना होगा कि क्या सही और क्या गलत है। अगर कोई मुल्क किसी दूसरे देश के इशारे पर चलता है तो हालात क्या होते हैं हर कोई समझ सकता है। 


End of Article