Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12,847 मामले, एक दिन पहले आए मामलों से ये 5.2 फीसदी ज्यादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 10:27 AM IST

Corona Update: पिछले 24 घंटों में 7,985 मरीजों के ठीक होने के बाद देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,82,697 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना की रिकवरी दर 98.64 प्रतिशत है।

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12,847 मामले, एक दिन पहले आए मामलों से ये 5.2 फीसदी ज्यादा
Photo Credit: ANI

Corona Update: पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 12,847 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले आए मामलों से 5.2 फीसदी ज्यादा है। आज आए कोरोना के 12,847 मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,32,70,577 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत भी हुई है और 7,985 मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,817 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में देश में आए कोरोना के 12,847 मामले

पिछले 24 घंटों में 7,985 मरीजों के ठीक होने के बाद देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,82,697 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना की रिकवरी दर 98.64 प्रतिशत है। एक्टिव मामलों की संख्या 63,063 है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों में 4,848 की वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र से आ रहे हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 4,255 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों से कुल 81.37 प्रतिशत नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र 33.12 प्रतिशत नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 12,213 मामले सामने आने के साथ 11 मरीजों की मौत हुई थी।

End of Article