देश

नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, हल्दिया कोर्ट ने दिया आदेश

मिलन प्रधान की गिरफ्तारी से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस धड़े ने नंदीग्राम उपचुनाव में अपने उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की थी। इसके कुछ ही घंटों बाद प्रधान की गिरफ्तारी हुई थी।

Image

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान न्यायिक हिरासत में

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले वहां सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को हल्दिया की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। उन्हें शुक्रवार को 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आज मिलन को उन्हें हल्दिया सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया

पुलिस ने बताया कि मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 में नंदीग्राम और खेजुरी थाना क्षेत्रों में दर्ज हत्या, दंगा और आपराधिक धमकी समेत गंभीर आरोपों से जुड़े चार लंबित गैर-जमानती वारंट थे। इन मामलों में IPC और Arms Act की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। इन वारंट्स के आधार पर ही मिलन प्रधान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया था कि मिलन प्रधान के खिलाफ जारी वारंट को पहले भी कई बार तामील कराने की कोशिश की गई, लेकिन वे सफल नहीं हुईं। इस संबंध में अदालतों को समय-समय पर Non-Execution Reports यानी NER भी भेजी गईं। चुनाव के दौरान लंबित गैर-जमानती वारंटों की तामील चुनाव आयोग के निर्देशों का हिस्सा है और इसी विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई है।

मिलन प्रधान की गिरफ्तारी से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस धड़े ने नंदीग्राम उपचुनाव में अपने उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की थी। इसके कुछ ही घंटों बाद प्रधान की गिरफ्तारी हुई। कांग्रेस ने कार्रवाई के समय पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस और अन्य पक्षों की ओर से इसे लंबित वारंटों की कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया गया है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article