असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व CJI: तरुण गोगोई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2020, 09:40 AM IST

अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, यह दावा कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण गोगोई ने किया है।

असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व CJI: तरुण गोगोई

गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता तरुण गोगोई ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई को लेकर बड़ा दावा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, तरुण गोगोई ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव के दौरान जस्टिस रंजन गोगोई भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। आपको बता दें कि अभी असम में बीजेपी की सरकार है जिसका नेतृत्व सर्बानंद सोनोवाल कर रहे हैं।

राज्यसभा जा सकते हैं तो सीएम क्यों नहीं
मीडिया से बात करते हुए तरुण गोगोई ने कहा, 'मुझे मेरे सूत्रों के द्वारा पता चला है कि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की सूची में रंजन गोगोई का नाम भी सामिल है। मुझे संदेह है कि उन्हें असम के अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि अगर पूर्व चीफ जस्टिस राज्यसभा जा सकते हैं तो वह बीजेपी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट के लिए भी सहमत हो सकते हैं।

राजनीति में प्रवेश कर गए हैं गोगोई
गोगोई ने कहा, 'यह सब राजनीति है। भाजपा राम मंदिर पर रंजन गोगोई के द्वारा दिए फैसले को लेकर खुश है। इसके बाद वह राज्यसभा जाना स्वीकार करके वह धीरे से राजनीति में प्रवेश कर गए। उन्होंने राज्यसभा सदस्यता के लिए इंकार क्यों नहीं किया? वह बड़ी आसानी से मानवाधिकार आयोग या अन्य अधिकार संगठनों के अध्यक्ष हो सकते हैं लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और इसीलिए उन्होंने राज्यसभा में जाना स्वीकार किया।'

मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वह असम में कांग्रेस पार्टी के अगले मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए एक 'महागठबंधन' बनाने की वकालत कर रहे हैं, जिसमें बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट, लेफ्ट और क्षेत्रीय पार्टियां एकसाथ आएं। गोगोई ने कहा, 'मैं राज्य का मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं। मैं एक सलाहकार के तौर पर कार्य करना पसंद करूंगा। यहां कांग्रेस के अच्छे उम्मीदवार हैं जो चार्ज ले सकते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट