Priyanka Gandhi Bunglow: अपने बंगले को लेकर उड़ रही खबर को प्रियंका गांधी ने बताया 'फर्जी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2020, 02:10 PM IST

Priyanka Gandhi government bunglow: प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में आवंटित सरकारी बंगले को लेकर कई चर्चायें तैर रही थीं अब प्रियंका ने ट्वीट कर स्थिति साफ कर दी है।

Priyanka Gandhi Bunglow: अपने बंगले को लेकर उड़ रही खबर को प्रियंका गांधी ने बताया 'फर्जी'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को दिल्ली के पॉश लोधी एस्टेट मे आवंटित बंगले (Government Bunglow) को लेकर आ रही खबरों के बीच  प्रियंका ने साफ किया है किवह नयी दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली कर देंगी। उन्होंने उस खबर को ‘फर्जी’ (Fake) करार दिया जिसमें दावा किया गया था कि प्रियंका के आग्रह पर सरकार ने उन्हें इस अवास में कुछ और समय तक रहने की अनुमति दे दी है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएंगी और लखनऊ में गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। 

प्रियंका ने ट्वीट किया, 'यह फर्जी खबर है। मैंने सरकार से कोई आग्रह नहीं किया है। आवास खाली करने के लिए एक जुलाई को मिले पत्र के अनुसार, मैं एक अगस्त तक सरकारी आवास 35 लोधी एस्टेट को खाली कर दूंगी।'

वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी एक ट्वीट किया जिसपर प्रियंका ने जबाव दिया है।

लोधी एस्टेट के इस बंगले में प्रियंका गांधी फैमिली के साथ रहती हैं

शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं। वह केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं। साल 2015 में उनका निधन हो गया था। गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नयी दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा है। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी, प्रियंका गांधी को ये बंगला साल 2000 में एसपीजी सुरक्षा के कारण मिला था

प्रियंका के इस बंगले को बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया 

खबर है कि प्रियंका गांधी के लोधी रोड के बंगले को बीजेपी राज्यसभा सांसद और मीडिया सेल इंचार्ज अनिल बलूनी को अलॉट किया गया है। प्रियंका गांधी को आवंटित सरकारी बंगले के आवंटन रद्द किए जाने के कुछ दिनों बाद केन्द्र ने नई दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट बंगले को बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के लिए आवंटित करने की मंजूरी दी है, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट वाला बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है, और उन्हें एक अगस्त तक बंगला खाली करना है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को हुई हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी।

End of Article