बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने दर्ज कराई शिकायत, परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 11:35 PM IST

बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने ट्वीट कर बताया है कि उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने दर्ज कराई शिकायत, परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप

बीजेपी  की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनका कहना है कि एक तथाकथित फैक्ट चेकर जिसने उनकी एक डिबेट का वीडियो एडिट करके माहौल बिगाड़ने में जुटा हुआ है और उसकी वजह से  उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।  यही नहीं परिवार  को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।

नुपुर शर्मा ने आल्ट न्यूज के मालिक मोहम्मद जुबैर को मामले में आरोपी ठहराया है। उनका कहना है कि उनके परिवार को कुछ नुकसान होता है, तो आल्ट न्यूज का मालिक मोहम्मद जुबैर उसका जिम्मेदार होगा। शर्मा ने ट्वीटर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को टैग करके पूरे मामले की शिकायत की है।

27 मई का ट्वीट

नूपुर शर्मा दिल्ली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। वो  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रमुख चेहरा रही हैं। राष्ट्रीय चैनल पर वो अपने तर्कपूर्ण बातों से विरोधियों पर हमला करने के लिए मानी जाती हैं। अलग अलग विषयों पर वो अपने आक्रामक रुख के लिए भी चर्चा में रही हैं। 

End of Article