J&K : आतंकियों के निशाने पर भाजपा नेता, अब कुलगाम में सरपंच की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 10:31 AM IST

BJP sarpanch shot dead in J&K's Kulgam: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर भाजपा नेता को अपना निशाना बनाया है। कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है।

J&K : आतंकियों के निशाने पर भाजपा नेता, अब कुलगाम में सरपंच की गोली मारकर हत्या
Photo Credit: PTI

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब कुलगाम जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरपंच सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आतंकवादियों  ने सज्जाद पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। गत जुलाई महीने में आतंकवादियों ने बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या कर दी। आतंकियों के इस हमले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बारी और उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई। 

आतंकियों ने सज्जाद को कुलगाम के वेस्सु स्थित उनके आवास के बाहर निशाना बनाया। इस गोलीबारी में वह बुरी तरह घायल हो गए। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पिछले 48 घंटे में राज्य में सरपंच पर यह दूसरा हमला है। गत चार अगस्त को अखरान काजीगुंड में आतंकियों की फायरिंग में भाजपा के आरिफ अहमद बुरी तरह घायल हो गए। 

End of Article