VIDEO: कभी 'एथलेटिक' बॉडी वाले तेजस्वी यादव कैसे हो गए Overweight? देखें- वजन पर क्या किया कुबूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 11:12 PM IST

Tejashwi Yadav on his Weight: राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता के इतना कहते ही वहां मौजूद मेहमान और अन्य लोग ठहाका लगाकर हंसने और तालियां बजाने लगे।

VIDEO: कभी 'एथलेटिक' बॉडी वाले तेजस्वी यादव कैसे हो गए  Overweight? देखें- वजन पर क्या किया कुबूल
Photo Credit: IANS

Tejashwi Yadav on his Weight: बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मान लिया है कि उनका वजन पहले के मुकाबले बढ़ गया है। हल्के-फुल्के अंदाज ने उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। कहा कि शादी-विवाह के बाद तो वेट बढ़ ही जाता है। उनके इस कबूलनामे सा जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

छोटी सी इस क्लिप में लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एक कार्यक्रम में मंच पर थे। इस बीच, वह कहते नजर आए, "कहते हैं, अब तो भले ही दिखने में मोटे हो गए हैं, वजन थोड़ा बढ़ गया है...शादी के बाद तो थोड़ा बढ़ ही जाता है।" देखिए, तेजस्वी का बढ़े हुए वजन पर कबूलनामाः

राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता के इतना कहते ही वहां मौजूद मेहमान और अन्य लोग ठहाका लगाकर हंसने और तालियां बजाने लगे। वह आगे बोले, "आप लोग तो सब जानते हैं। पहले की तस्वीरें देखिएगा मेरी...एथलेटिक बॉडी होती थी। हम लोग तो क्रिकेट शुरु में खेले।" हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने ये बातें कब और कहां कहीं। 

वैसे, तेजस्वी का अपनी फिटनेस पर कबूलनामे से जुड़ा यह वीडियो ऐसे वक्त पर सामने आया, जब कुछ रोज पहले वह फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर खासा सजग और सक्रिय नजर आए। कभी वह पिता की पुरानी जीप खींचते (आगे-पीछे करते हुए) वीडिया में दिखे थे तो उससे पहले वह घर में बल्ले पर हाथ आजमाते और शॉट जड़ते दिखे थे। 

इन दोनों घटनाओं से जुड़े वीडियो भी उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से पोस्ट किए थे, जिन पर उनके फैंस, फॉलोअर्स और चाहने वालों ने उनकी और उनके प्रयासों की तारीफ की थी। हालांकि,  एक धड़ा ऐसा भी था जो उन मौकों पर उनके मजे लेने की कोशिश में नजर आया था।  

दरअसल, कुछ समय बिहार के दौरे पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे, तो उन्होंने एक कार्यक्रम में तेजस्वी को बढ़ते हुए वजन को लेकर सलाह दी थी। इससे पहले, यादव को विधानसभा चुनाव में भी फिटनेस को लेकर सलाह दी गई थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट