Bihar Chunav 2020: मायावती को तगड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने थामा आरजेडी का हाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2020, 03:31 PM IST

Big Jolt to BSP in Bihar:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है।

 Bihar Chunav 2020: मायावती को तगड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने थामा आरजेडी का हाथ

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले तेजस्वी यादव ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) को करारा झटका दिया है,बिहार बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद (Bharat Bind) ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है और RJD की सदस्यता ज्वाइन कर ली है। इस कदम को हाल ही में हुए रालोसपा-बसपा गठबंधन (RLSP-BSP) के लिए चुनाव से पहले ही बड़ा झटका माना जा रहा है, तेजस्वी यादव ने भरत बिंद को आरजेडी की सदस्यता दिलाई। 

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के साथ चुनाव मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी अभी आगे की रणनीति बना ही रही थी कि उसके प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से किनारा कर लिया, हाल ही में बीएसपी ने बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसमें कहा गया है कि जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया तो आरएलएसपी के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे।

वहीं चुनाव से पहले बिहार में मायावती के खास सिपहसलार भरत बिंद ने ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है उन्होंने नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की है।

रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी

वहीं इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को बड़ा झटका लगा था जब रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भूदेव चौधरी को पार्टी में शामिल कराया था। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा के चुनाव 2020 तीन चरण में होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

End of Article