मुसलमानों को किसने सबसे ज्यादा ठगा? इतिहास में क्या बदलना चाहते हैं? असदुद्दीन ओवैसी ने दिए कई सवालों के जवाब, देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 08:51 PM IST

Rapid Fire Round with Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने रैपिड फायर राउंड में कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि इस देश का सबसे बड़ा नेता कौन है।

मुसलमानों को किसने सबसे ज्यादा ठगा? इतिहास में क्या बदलना चाहते हैं? असदुद्दीन ओवैसी ने दिए कई सवालों के जवाब, देखें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने खास बातचीत की है। उनसे उत्तर प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सवाल किए गए। करीब 48 मिनट लंबे चले इंटरव्यू के आखिरी में उनसे रैपिड फायर राउंड में कुछ सवाल किए गए, जिनके उन्होंने बेहद सावधानीपूर्वक जवाब दिए।

सवाल- देश का सबसे बड़ा नेता कौन?
जवाब-  कोई नहीं, देश की जनता ही सबसे बड़ी है, मेरा मानना है गांधी से बड़ा कोई नेता हुआ है तो वो अंबेडकर हैं। 

सवाल- कौन बेहतर लीड़र, अखिलेख या योगी आदित्यनाथ?
जवाब- दोनों ने यूपी को बर्बाद कर दिया।

सवाल- सबसे समार्ट नेता?
जवाब- कोई नहीं, स्मार्ट होते तो चीन कब्जा नहीं करता, कोरोना की दूसरी लहर में लाखों लोग नहीं मरते, सब जनता को धोखा दे रहे हैं, हिंदू मुसलमान के नाम पर लड़ा रहे हैं। केसीआर स्मार्ट नेता हैं और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी हैं।

सवाल- सबसे अनस्मार्ट नेता?
जवाब- लिस्ट लंबी है, औवेसी भी है इस लिस्ट में। 

सवाल- मुसलमानों को किसने सबसे ज्यादा ठगा? 
जवाब- सभी ने मिलकर मुसलमानों का ये हाल किया। 

सवाल- इतिहास में कुछ बदलना चाहेंगे? 
जवाब- गांधी का कत्ल ना होता, सिखों को ना मारा जाता, दंगे ना होते।

सवाल- धर्म या राजनीति किसे चुनेंगे? 
जवाब- संविधान को चुनूंगा।

सवाल- शरिया बेहतर या भारत का संविधान? 
जवाब- संविधान शरियत पर अमल करने की इजाजत देता है, इसलिए संविधान।

सवाल-  भारत माता की जय या अल्ला उ अखबर? 
जवाब-  जय हिंद

सवाल- राजनीति में नहीं होते तो क्या कर रहे होते? 
जवाब- नहीं पता क्या कर रहा होता। 

सवाल- राजनीति में मंजिल?
जवाब- पूरी कोशिश लोगों को इंसाफ दिलाने की है, भारत एक ताकतवर देश बने, गरीबी खत्म हो जाए, अल्पसंख्यकों को उनका हक मिले।

सवाल- 2024 में पीएम कौन? 
जवाब - बहुत समय है 

सवाल- योगी या अखिलेश कौन जीतेगा? 
जवाब- लोग जवाब देंगे 

सवाल- कांग्रेस सत्ता में आएगी? 
जवाब- बासी कड़ी में कभी उबाल नहीं आता।

सवाल- योगी के लिए चैलेंज?
जवाब- यूपी की 21 करोड़ जनता

End of Article