Video: देखिए जब आसमान से कूदे देश के 600 पैराट्रूपर्स, चीनी सीमा के नजदीक आर्मी जवानों ने किया अभ्यास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 01:54 PM IST

भारतीय सेना ने चीन से सटी उत्तरी सीमा में सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास दो दिवसीय एयर डॉप्स का अभ्यास किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Video: देखिए जब आसमान से कूदे देश के 600 पैराट्रूपर्स, चीनी सीमा के नजदीक आर्मी जवानों ने किया अभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय सेना की एयरबोर्न रैपिड रिस्पांस टीमों के लगभग 600 पैराट्रूपर्स ने 24 और 25 मार्च को एक हवाई अभ्यास में सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बड़े पैमाने पर ड्रॉप्स को अंजाम दिया। यह चीन की सीमा के नजदीक है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में पिछले तीन हफ्तों में यह इस तरह का दूसरा अभ्यास था। सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत का 'चिकन नेक' भी कहा जाता है जो न सिर्फ व्यापारिक और भौगोलिक बल्कि रणनीतिक रूप से भी भारत का एक अहम क्षेत्र है। 

दो दिन हुआ अभ्यास

लगभग 600 सैनिकों के साथ संपन्न हुए इस अभ्यास का आयोजन 24 मार्च से 25 मार्च तक किया गया था। इसमें उन्नत हवाई प्रविष्टि तकनीक या सैनिकों को एयरड्रॉप करना, निगरानी और टारगेट प्रैक्टिस शामिल था। सिलीगुड़ी कॉरिडोर नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगे भूमि का एक हिस्सा है। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है और सैन्य दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

अधिकारी ने बताई ये बात

एक अधिकारी ने बताया, 'भारतीय सेना के एयरबोर्न रैपिड रिस्पांस टीमों के लगभग 600 पैराट्रूपर्स ने विभिन्न एयरबेस से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बड़े पैमाने पर एयरड्रॉप्स को अंजाम दिया। अभ्यास में उन्नत फ्री-फॉल तकनीक, प्रविष्टि, निगरानी और टारगेट प्रैक्टिस और दुश्मन की लाइन सेपार जाकर प्रमुख उद्देश्यों को हासिल करना शामिल था।'

सिलीगुड़ी कॉरिडोर के इर्द-गिर्द नेपाल और बांग्लादेश हैं। भूटान का साम्राज्य गलियारे के उत्तरी तरफ स्थित है।  बंगाल विभाजन के बाद 1947 में सिलीगुड़ी कॉरिडोर बनाया गया। यह रणनीतिक रूप से अहम है इसलिए यहाँ पर भारतीय सेना, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा गश्त लगाई जाती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट