VIP कल्चर पर भगवंत मान सरकार का एक और वार, कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में की कटौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 05:50 PM IST

भगवंत मान की नेतृत्व वाली  पंजाब सरकार प्रदेश से वीआईपी कल्चर खत्म करने पर लगी हुई है। उसने पूर्व मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में कौटती ही है।

VIP कल्चर पर भगवंत मान सरकार का एक और वार, कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में की कटौती

भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार लगातार एक्शन पर एक्शन ले रही है। मान सरकार ने प्रदेश के वीआईपी कल्चर पर एक और प्रहार किया है। कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में की कटौती कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल की सुरक्षा घटाई गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। हरसिमरत कौर बादल और सुनील जाखड़ की भी सुरक्षा घटाई गई है। इसके साथ ही कई पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा भी घटाई गई। पंजाब पुलिस ने  127 पुलिसकर्मी और 9 गाड़ियां वापिस मंगवाए। ये पुलिस के जवान जनता की सुरक्षा में लगाए जाएंगे।

इससे पहले हाल ही में भगवंत मान सरकार ने 184 VIPs की सुरक्षा वापस ले ली थी। इसमें पूर्व मंत्री, विधायक, निजी सुरक्षा प्राप्त लोग शामिल थे। 
इन 184 VIP में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह के परिवार शामिल थे। 

End of Article