AIMIM नेता के बोल- जब तक बच्चे न होंगे तब तक कैसे हम राज करेंगे, कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री बनेंगे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2021, 12:02 AM IST

अलीगढ़ AIMIM के जिलाध्यक्ष घुफरान नूर ने मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा है ताकि मुसलमान देश पर राज कर सकें और ओवैसी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

AIMIM नेता के बोल- जब तक बच्चे न होंगे तब तक कैसे हम राज करेंगे, कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री बनेंगे?

अलीगढ़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता घुफरान नूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुसलमानों के एक समूह को अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर रहे हैं। अलीगढ़ एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष ने सुझाव दिया कि मुसलमानों को आधुनिक सोच के अनुसार परिवार नियोजन उपायों को नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि शरिया कानून इसकी अनुमति देता है।

वो कहते हैं कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा करें ताकि मुसलमान देश पर शासन कर सकें और ओवैसी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। नूर का कहना है कि इस्लामी शरिया इसकी अनुमति देती है और मुसलमानों को परिवार नियोजन उपायों को नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कम बच्चे करने को कहा जाता है। जब तक बच्चे न होंगे तब तक कैसे हम राज करेंगे, कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री बनेंगे? कैसे शौकत साहब मुख्यमंत्री बनेंगे? हमें डराया जा रहा, क्यों बंद करें बच्चे? 

बाद में जब उनसे उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो एआईएमआईएम नेता ने अपना रुख बनाए रखा। उन्होंने कहा कि मैंने 10-20 लोगों के सामने अपना पक्ष रखा। इसमें कुछ गलत नहीं था, न ही किसी मंच से था। आजादी के बाद हमें हमारा हक नहीं मिला। ओवैसी जी को कैसे प्रधानमंत्री बनाया जाए, इसी पर मैंने अपना पक्ष रखा।
 

End of Article