Rahul Gandhi : कांग्रेस की अहम बैठक से पहले विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, रविवार तक लौटेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 07:01 AM IST

Rahul Gandhi News : राहुल का यह विदेश दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस की गोवा इकाई पर संकट मंडरा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी खुद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी गुरुवार को एक बैठक करने वाली है। राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Rahul Gandhi : कांग्रेस की अहम बैठक से पहले विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, रविवार तक लौटेंगे
Photo Credit: PTI

Rahul Gandhi foreign trip : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। बताया जाता है कि वह निजी दौरे पर हैं और उनकी यह यात्रा छोटी होगी। पार्टी की तरफ से उनकी इस यात्रा के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि वह यूरोप गए हैं। जानकारी है कि राहुल राष्ट्रपति चुनाव और संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले रविवार तक स्वदेश लौट आएंगे। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 18 जुलाई से हो रही है और इसी दिन राष्ट्रपति पद के लिए मतदान भी होगा। 

गुरुवार को होनी है कांग्रेस की अहम बैठक
राहुल का यह विदेश दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस की गोवा इकाई पर संकट मंडरा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी खुद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी गुरुवार को एक बैठक करने वाली है। राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। गुरुवार को होने वाली कांग्रेस की बैठक में 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' या यूनाइट इंडिया अभियान की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक में पार्टी के सभी महासचिवों एवं पीसीसी के प्रभारियों को बुलाया गया है।

ED ने मुझसे 5 दिन तक पूछताछ की, ये मेरे लिए मेडल की तरह है: राहुल गांधी


राहुल की विदेश यात्राओं पर उठते रहे हैं विवाद
राहुल की विदेश यात्राएं अक्सर भाजपा के निशाने पर रहती हैं। वह कई बार महत्वपूर्ण अवसरों पर पार्टी को अकेला छोड़ देते हैं। राहुल की विदेश यात्राओं पर विवाद भी उठते रहे हैं। मई की शुरुआत में वह काठमांडू के एक नाइटक्लब में दिखे थे। इसे लेकर भी विवाद हुआ। अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को 'घमंडी' बताया। हालांकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय अब पहले की तरह नहीं रहा। वह पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ है।  

End of Article