मौसम 28 अगस्त: दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में बारिश के आसार, उमस से होगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 12:22 AM IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।

मौसम 28 अगस्त: दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में बारिश के आसार, उमस से होगी परेशानी

नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज देखने के बाद सबके मन में सवाल होगा कि आज मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले तीन दिन में बारिश नहीं हुई है और लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर 7 डिग्री रहेगा। इसका अर्थ यह है कि लोगों को गर्मी का सामना करना होगा। 

दिल्लीवासी उमस का कर सकते हैं सामना
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26, सापेक्ष आद्रता 78 फीसद रहेगा। इसका मतलब है कि दिल्लीवासियों को उमस का सामना करना होगा। अगर पालम और रिज एरिया की बात करें तो मौसम उत्तरी दिल्ली के अपेक्षा कुछ अधिक रहेगा। राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, लेकिन उसकी तीव्रता कम होगी।


दिल्ली की तरह गुरुग्राम और फरीदाबाद का मिजाज

दिल्ली की ही तरह गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम 25, सापेक्ष आद्रता 65 फीसद रहेगा। सायबर सिटी के लोगों को भी न केवल गर्मी बल्कि उमस का सामना करना होगा। गुरुग्राम के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन बारिश का दायरा सीमित होगा। मौसम के जानकारों का कहना है कि पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज एक जैसा ही रहेगा। लेकिन स्थानीय स्तर पर बदलाव की वजह से थोड़ा बहुत बदलाव होता है। गुरुग्राम की ही तरह फरीबाद का मौसम रहेगा।


नोएडा और गाजियाबाद का मिजाज एक जैसा

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीबाबाद की ही तरह एनसीआर के दो और शहरों नोएडा- गाजियाबाद में भी मौसम का मिजाज कुछ वैसे ही होगा। लोगों को गर्मी के साथ साथ उमस का सामना करना होगा। कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। लेकिन उसका दायरा और समय सीमित रहेगा। जानकारों का कहना है कि अब धीरे धीरे बारिश का मात्रा में कमी आएगी, इस समय बारिश के पीछे स्थानीय कारक जिम्मेदार हैं। 

End of Article