बेटे की मौत के 9 महीने बाद मां को मिला सुसाइड नोट, पता चला क्यों उठाया था इतना बड़ा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2021, 08:58 PM IST

एक मां को उससे बेटे की मौत का कारण लगभग एक साल बाद पता चला। बेटे ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन मां को 9 महीने बाद जाकर सुसाइड नोट मिला। इससे मौत का कारण सामने आ गया।

बेटे की मौत के 9 महीने बाद मां को मिला सुसाइड नोट, पता चला क्यों उठाया था इतना बड़ा कदम

नई दिल्ली: गुजरात की एक महिला को उसके बेटे की मौत के लगभग एक साल बाद उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उस शख्स ने वो कारण बताया है, जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। उस शख्स ने अप्रैल 2020 में अपने जीवन को समाप्त कर लिया था। जो सुसाइड नोट अब मिला है, वो अप्रैल 2019 में लिखा गया था। 

महिला को अब जाकर जनवरी 2021 में सुसाइड नोट मिला है। नोट मिलने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। लीला जाधव के बेटे माधव ने पिछले साल 9 अप्रैल को नर्मदा नहर में छलांग लगा दी थी और एक दिन बाद उसका शव बाहर निकाला गया था। महिला को यह नहीं पता था कि उसके बेटे ने अपना जीवन क्यों समाप्त कर लिया। अब जब उन्हें सुसाइड नोट मिल गया है, तब उन्हें अपने बेटे की मौत का कारण पता चला है।

हाल ही में लीला अपने बेटे की अलमारी की सफाई कर रही थी, तभी उन्हें वो सुसाइड नोट मिला। 8 अप्रैल, 2019 को माधव ने ये नोट लिखा था, यानी सुसाइड करने से ठीक एक साल पहले। नोट एक बेडशीट में पाया गया। 

नोट से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

नोट में माधव ने उल्लेख किया कि वह अपना जीवन समाप्त कर रहा है क्योंकि उसकी नपुंसकता के कारण उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पत्र के अनुसार, माधव को शादी से पहले से नपुंसकता थी और उसकी पत्नी ने उसे नपुंसक कहना शुरू कर दिया था। उसने आगे आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके सामने ही अपने प्रेमी के साथ सेक्स किया। बाद में उसने फोन करना भी शुरू कर दिया। पत्र में लिखा था, 'मैंने उनसे उनके रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा क्योंकि यह मुझे बुरी तरह से आहत कर रहा था लेकिन उन्होंने मेरा अपमान करना जारी रखा। उन्होंने इसे रोकने से इनकार कर दिया है, मैं आत्महत्या कर लूंगा।'

End of Article