देश

'INDIA' ब्लाक के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती है AAP, दिल्ली में कांग्रेस को दे सकती है 3 सीटें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 07:28 AM IST

AAP के दिल्ली समन्वयक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई है। हम दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बारे में अब तक सकारात्मक बातचीत हुई है।

Image

दिल्ली की तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस।

Photo : ANI

Gopal Rai: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट गए हैं। कहीं चुनावी कैम्पेन पर रणनीति बनाई जा रही है तो कहीं सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। 'INDIA' ब्लाक भी सीट बंटवारे को लेकर बैठकें कर रहा है। इस गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि वह पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने के अपने रुख पर कायम है और दिल्ली में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ हुई उसकी चर्चा सकारात्मक रही है।

AAP के दिल्ली समन्वयक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई है। हम दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बारे में अब तक सकारात्मक बातचीत हुई है।यह पूछे जाने पर इन राज्यों में आप कितने सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, राय ने कहा कि इस बारे में अभी कोई बातचीत नहीं हुई है।

अगली बैठक में सीट बंटवारे पर होगी चर्चा-राय

उन्होंने कहा, 'हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगली बैठक में हम सीटों के बारे में चर्चा करेंगे। आप जब गठबंधन में होते हैं तो तब आपको एक रुख तय करना होता है। अपने आधिकारिक रुख के हिसाब से दोनों ही पार्टियां अपनी तैयारी करेंगी और फिर चर्चा करेंगी।' हालांकि राय ने कहा कि दिल्ली की तीन सीटों चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे।

AAP के साथ नहीं जाना चाहतीं कांग्रेस की दिल्ली-पंजाब इकाइयां

दिल्ली और पंजाब में आप सत्ता में है। कांग्रेस की दोनों राज्यों की इकाइयां आप के साथ किसी भी तरह के समझौते के विरोध में हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर खुलेआम बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस और आप ने सोमवार को पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के दो प्रमुख घटकों के बीच व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए फिर से मिलने का फैसला किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article