देश

'पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं', छात्राओं के साथ कथित मारपीट को लेकर बरसे राहुल गांधी

Delhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Photo : Times Now Digital

Delhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु के साथ बातचीत का वीडियो जारी किया। इस दौरान, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के साथ फोन पर बातचीत करते हुए सुना गया।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर कहा, ''दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले की एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है। केरल की आथिरा और राजस्थान की रितु, दो युवा महिलाओं के साथ-साथ कई अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने पीटा।''

उन्होंने कहा कि मैंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है। केरल में पहले ही इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। हम जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केरल, राजस्थान और अदालतों में हर कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस की बर्बरता को यूं ही जाने नहीं दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि 1930 में धरसाना में सरोजिनी नायडू ने निहत्थे सत्याग्रहियों का नेतृत्व किया था, जो पुलिस की लाठियों का सामना कर रहे थे। उनमें से एक ने भी हाथ नहीं उठाया। पूरी दुनिया ने यह देखा था। पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, लेकिन सत्याग्रह की भावना को नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा कि भारत के युवा, खासकर युवतियां निडर, दृढ़ निश्चयी और एकजुट हैं। वे हमारे लोकतंत्र के लिए खड़े हैं, और मैं उनके साथ खड़ा हूं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article