सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 12 अक्टूबर को शीर्ष अदालत परिसर में एक गर्भवती महिला पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के आरोप से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने सुनवाई की सहमति देते हुए कहा कि मामले पर 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई की जा सकती है।
बता दें कि शुक्रवार, 16 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट की पीठ के सामने पेश किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले से लंबित एक याचिका में आवेदन दाखिल किया गया है। गौरव भाटिया ने अदालत परिसर में एक महिला पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया।
