देश

मल्लिकार्जुन खड़गे का अध्यक्ष बनना तय, दिग्विजय सिंह बोले- बनेंगे प्रस्तावक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:00 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई की तस्वीर अब करीब करीब साफ हो चुकी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे उनके नेता हैं और वो उनके प्रस्तावक बनेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 सितंबर को नामांकन की अंतिम तारीख
  • दिग्विजय सिंह भरेंगे नामांकन का पर्चा
  • किसी और उम्मीदवार की भी संभावना

मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। नामांकन के आखिरी दिन दिग्विजय सिंह ने पर्चा भरने से इनकार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे उनके नेता हैं और वो उनके प्रस्तावक बनेंगे। बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद वो नामांकन दाखिल करेंगे।

राजनीति संभावनाओं का खेल

जी-23 के नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अभी तक किसी से नामांकन दाखिल नहीं किया है। लेकिन यदि ऐसा होता है तो चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो जाएगी। बताया जा रहा है कि ग्रुप के नेता आज एक बार फिर मिलेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि जो दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं क्या उनमें से किसी एक का आप समर्थन करेंगे तो उस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो नामांकन पत्र इकट्ठा करने लेकर नामांकन पत्र भरने और नाम वापसी तक के दिन बचे हैं। सही समय पर फैसला लिया जाएगा। राजनीति में संभावना शब्द का अस्तित्व हमेशा होचा है, आगे आगे क्या होता है देखना होगा।

अशोक गहलोत ने चुनाव नहीं लड़ने का किया है ऐलान

जी-23 के एक और नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि यह अच्छी बात है कि संगठनात्मक तौर पर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने सोनिया गांधी को इसके लिए धन्यवाद भी किया है। देखते हैं कि कौन और नामांकन दाखिल करने वाला है। हमने कुछ नाम सुने हैं। जो बेहतरीन प्रत्याशी होगा उसका हम समर्थन करेंगे। बैठक के बात जी 23 के नेता आनंद शर्मा, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मिलने के लिए जोधपुर हाउस गए। अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए मजबूत उम्मीदवारों में से एक थे। लेकिन गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने के बाद ऐलान किया कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें