देश

कूनो में एक और चीते की मौत, जंगल में मृत मिली 20 महीने की मादा चीता

मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। 15 सितंबर की शाम एक मादा चीता मरी हुई मिली।

Image

कुनो में एक और चीते की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 15 सितंबर की शाम को चीता परियोजना क्षेत्र में एक 20 महीने की मादा चीता मृत पाई गई। यह मादा चीता ज्वाला नामक मादा चीता की संतान थी, जिसे इस साल 21 फरवरी को उसके तीन भाई-बहनों और मां के साथ जंगल में छोड़ा गया था।

कैसे हुई मौत

चीता परियोजना के क्षेत्र निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया- "यह मादा चीता लगभग एक महीने पहले अपनी मां से अलग हो गई थी और हाल ही में अपने भाई-बहनों से भी दूर हो गई थी। आज शाम करीब 6:30 बजे वह मृत अवस्था में पाई गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण तेंदुए के साथ संघर्ष प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।"

कुनो में फिलहाल 25 चीते

वर्तमान में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में कुल 25 चीते हैं, जिनमें 9 वयस्क (6 मादा और 3 नर) और 16 भारतीय मूल के चीते शामिल हैं। क्षेत्र निदेशक के अनुसार, "सभी चीते स्वस्थ हैं और अच्छी स्थिति में हैं। पार्क प्रबंधन उनकी सतत निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article