देश

आंध्र प्रदेश के गोपी थोटाकुरा ने रचा इतिहास, टूरिस्ट बनकर अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने

गोपी थोटाकुरा 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और दूसरे भारतीय बन गए।

Image

गोपी थोटाकुरा ने रचा इतिहास

Gopi Thotakura Creates History: आंध्र प्रदेश के उद्यमी और पायलट गोपी थोटाकुरा रविवार को एक खास इतिहास रचा। थोटाकुरा अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन (Blue Origin’s NS-25 mission) पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गए। थोटाकुरा को NS-25 मिशन के लिए छह चालक दल के सदस्यों में से एक के रूप में चुना गया था। वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और दूसरे भारतीय बन गए।

ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानव उड़ान

ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानव उड़ान एनएस-25 रविवार सुबह पश्चिम टेक्सास में लॉन्च साइट वन से रवाना हुई। कंपनी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की। कंपनी ने कहा, आज, ब्लू ओरिजिन ने अपनी सातवीं मानव अंतरिक्ष उड़ान और न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए 25वीं उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। हमारे अंतरिक्ष यात्री दल में शामिल हैं: मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर, गोपी थोटाकुरा और पूर्व वायु सेना कप्तान एड ड्वाइट, जिन्हें 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी द्वारा देश के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था लेकिन कभी उड़ान भरने का अवसर नहीं मिला।

इसमें कहा गया है कि न्यू शेपर्ड अब तक 37 लोगों को अंतरिक्ष में भेज चुका है, जिसमें आज का दल भी शामिल है। न्यू शेपर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिल जॉयस ने कहा, जीवन बदलने वाला अनुभव प्रदान करने का अवसर देने के लिए हमारे अंतरिक्ष यात्री ग्राहकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। शेपर्ड ने कहा, आपमें से प्रत्येक पृथ्वी के लाभ के लिए अंतरिक्ष तक सड़क बनाने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करने वाले अग्रणी हैं।

गोपी थोटाकुरा के पास व्यापक अनुभव

यह मिशन न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए सातवीं और इसके इतिहास में 25वीं मानव उड़ान थी। ब्लू ओरिजिन के अनुसार, गोपी एक पायलट और एविएटर है जिन्होंने गाड़ी चलाने से पहले उड़ना सीख लिया।" 30 वर्षीय गोपी हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित प्रिजर्व लाइफ कॉर्प के को-फाउंडर हैं। व्यावसायिक रूप से जेट उड़ाने के अलावा वह बुश, एरोबेटिक और सीप्लेन के साथ-साथ ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे भी उड़ाते हैं और एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!