देश

India Pakistan: सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा- पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर बोली Indian Army, देखिए वीडियो

India Pakistan: गुरुवार की रात किए गए पाकिस्तान के हर हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है।

Image

पाकिस्तान का हमला विफल

India Pakistan: पाकिस्तान की ओर से गुरुवार की रात किए गए हर हमले को नाकाम करने के बाद भारतीय सेना ने कहा कि सभी नापाक मंसूबों को बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से गुरुवार की रात को ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया था, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया। पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट भी भारत ने मार गिराए हैं।

भारतीय सेना की ओर से एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है- पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।"

50 ड्रोन को मार गिराया गया

ANI ने सूत्रों के हवाले ने पाकिस्तान के हमले की जानकारी देते हुए कहा कि कल रात, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) के साथ विभिन्न स्थानों पर झुंड ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किए, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया। इस मुठभेड़ में एल-70 गन, ज़ू-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया, जो हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता को दर्शाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article