देश

सेंगोल के जरिए अखिलेश यादव का BJP पर तंज, अब सत्ता हस्तांतरण का समय आ गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 01:04 PM IST

Sengol Controversy: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगोल के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है।

Sengol Controversy: 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। लेकिन विपक्ष को ऐतराज है कि राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन क्यों नहीं कराया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सच तो यह है कि परिवारवादी दल ही विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस को कम से कम ऐतराज करने का हक नहीं है। पार्लियामेंट एनेक्सी, लाइब्रेरी, मणिपुर का मसला या छत्तीसगढ़ का मसला क्या कांग्रेस के नेता भूल गए हैं। इन सबके बीत सेंगोल पर भी विवाद है। बता दें कि सेंगोल को स्पीकर की चेयर के पास रखा जाएगा। सेंगोल का रिश्ता चोल साम्राज्य से रहा है जिसे राजदंड और सत्ता हस्तांतरण के तौर पर देखा जाता है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

'सत्ता हस्तांतरण का समय आ गया'

अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए कहा कि बीजेपी को लग रहा है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है। बीजेपी सिर्फ और सिर्फ नफरत की राजनीति, अपने आपको सबसे ऊपर रखने की बात कहती है। इस देश के योगदान में ना जानें कितने विचारों की भूमिका रही है। लेकिन बीजेपी सबको एक एक कर भूला रही है। बीजेपी यह बात भूल गई है कि हमार संविधान किसी एक मजहब को मानने वाला नहीं है। बीजेपी जिस तरह से अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रही है एक बात तो साफ है कि बहुत जल्द ही जनता उन्हें नकार देगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!