देश

Ajmer Chandigarh Vande Bharat: अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार, जानिए समय और रूट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 28, 2023, 07:06 PM IST

Ajmer Chandigarh Vande Bharat: रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के दिल्ली से चंडीगढ़ तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। ट्रेन अब अजमेर से जयपुर होते हुए चंडीगढ़ तक चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक तेज़ और अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा।

Image

अजमेर से चंडीगढ़ तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Photo : PTI

Ajmer Chandigarh Vande Bharat: अजमेर से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब चंडीगढ़ तक जाएगी। रेलवे की ओर से अजमेर से चंडीगढ़ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक हाई-स्पीड ट्रेन है जिसे 2019 में भारत में पेश किया गया था। यह अपनी आरामदायक सीटों, आधुनिक सुविधाओं और तेज यात्रा समय के लिए जानी जाती है।

दिल्ली-चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के दिल्ली से चंडीगढ़ तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। ट्रेन अब अजमेर से जयपुर होते हुए चंडीगढ़ तक चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक तेज़ और अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा।

अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत

अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे अजमेर से रवाना होगी और दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह अजमेर, जयपुर, दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। इस रूट पर वंदे भारत की स्पीड 130 किलीमीटर प्रति घंटे होगी।

चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा

वर्तमान में, चंडीगढ़ से यात्री जयपुर के लिए दो ट्रेनें (गरीब रथ और दौलतपुर चौक-साबरमती बीजी एक्सप्रेस) ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर नई ट्रेन शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा, यात्रा आरामदायक होगी बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article