देश

Chandigarh Air Strike Warning: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 'हवाई हमले' की वॉर्निंग, गूंजे सायरन, प्रशासन की लोगों से घरों में रहने की अपील

Chandigarh Air Strike Warning: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है, सायरन बजाए गए हैं, प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है।

Image

चंडीगढ़ में 'हवाई हमले' की वॉर्निंग

Chandigarh Air Strike Warning: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है, सायरन बजाए गए हैं, प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है इसे लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से उसका पालन करने की अपील की गई है।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी में नहीं आने की सलाह दी गई है।' बता दें कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। डीसी अंबाला ने बताया कि वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाया जा रहा है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार रात को भी ऐसे ही सायरन बजाए गए थे। भारत ने बृहस्पतिवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किए जाने के प्रयासों को विफल कर दिया। इस घटनाक्रम के साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष व्यापक होने की आशंका प्रबल हो गयी है।

शहर भर में सायरन की आवाजें

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है वहीं घरों की खिड़कियों से भी लोगों को दूर रहने के लिए कहा गया है, शहर भर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं।

PAK की भारत पर मिसाइल, ड्रोन से हमला बोलने की कोशिश

बता दें कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइलों, ड्रोन्स और फाइटर जेट्स से हमला बोलने की कोशिश की। हालांकि पाकिस्तान का कोई भी हमला कामयाब नहीं रहा और पाकिस्तानी मिसाइल से लेकर ड्रोन्स तक सब हवा में ध्वस्त हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट भी मार गिराए गए हैं। जिसमें से एक एफ 16 शामिल है। पाकिस्तान के दो एफ 17 भी मार गिराए गए हैं।

50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक गिराए

उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक गिरा दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article