देश

J&K के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर भड़के ओवैसी, बोले- चुल्लू भर पानी में डूब मरो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 28, 2023, 10:19 PM IST

ओवैसी ने कहा कि सत्यपाल मलिक मेघालय सहित अन्य राज्यों के राज्यपाल भी थे। जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया था, तब वह राज्यपाल थे। अब वह पुलवामा हमले के कुछ विवरण के साथ आ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या यह आपका प्यार है?

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का पुलवामा हमले के पर दिया बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सत्यपाल मलिक पर तीखा हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि मलिक को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

ओवैसी ने कहा- "सत्यपाल मालिक जी! भारत से ये तुम्हारी कैसी मोहब्बत है? राज्यपाल की कुर्सी बचाने के लिए भारत के शहीदों के खून से होली खेले।"

ओवैसी ने कहा कि सत्यपाल मलिक मेघालय सहित अन्य राज्यों के राज्यपाल भी थे। जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया था, तब वह राज्यपाल थे। अब वह पुलवामा हमले के कुछ विवरण के साथ आ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या यह आपका प्यार है?

ओवैसी ने कहा-"चुल्लू भर पानी में डूब मारो तुम। आप ये सब कब कह रहे हैं? चार साल बाद..जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद, पुलवामा के बाद। आप चाहते थे कि पीएम मोदी चुनाव जीतें।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article