देश

बीजापुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, एनकाउंटर में 45 लाख का ईनामी टॉप नक्सली लीडर ढेर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और टॉप नक्सली लीडर ढेर हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF), जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशिष्ट इकाई कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं।

Image

बीजापुर में एनकाउंटर जारी (फाइल फोटो)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और टॉप नक्सली लीडर ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली नेता और तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य भास्कर को मार गिराया। भास्कर पर 45 लाख रुपये का इनाम था।

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई।

रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

उन्होंने बताया कि इस अभियान में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF), जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशिष्ट इकाई कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है तथा इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मारा गया टॉप नक्सली लीडर

सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने गुरुवार को 40 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता नरसिंह चालम उर्फ सुधाकर को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।पिछले माह बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को मार गिराए जाने के बाद इस कार्रवाई से माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!