देश

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 10 IED बरामद कर किए निष्क्रिय

Anti Naxal Operations: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने 10 आईईडी बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय करके नक्सलियों की हिंसा की बड़ी योजना को विफल कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने 33 आईईडी बरामद किए हैं और उन्हें निष्क्रिय किया है।

Image

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी प्लानिंग की चौपट (फाइल फोटो)

Anti Naxal Operations: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने 10 आईईडी बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय करके नक्सलियों की हिंसा की बड़ी योजना को विफल कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) तथा बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम ने कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमाका और खोड़पार गांवों के जंगलों के बीच आईईडी बरामद किए।

IED को किया गया निष्क्रिय

उन्होंने कहा, “सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए पांच किलोग्राम से अधिक वजन वाले ये आईईडी लगाए गए थे। बाद में बम निरोधक दस्ते (BDS) ने इन्हें निष्क्रिय कर दिया। नक्सली अक्सर बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए जंगल में सड़कों और कच्ची रास्तों के किनारे आईईडी लगाते हैं। इससे पहले कई लोग उग्रवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी के कारण मारे गए हैं।”

अब तक कितने IED हुए बरामद

अधिकारी ने कहा, “इस साल अब तक नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने 33 आईईडी बरामद किए हैं और उन्हें निष्क्रिय किया है। हमने लोगों से आईईडी के बारे में जानकारी देने की अपील की है, ताकि उन्हें तुरंत निष्क्रिय किया जा सके। सही जानकारी देने वालों को 5000 रुपये दिए जाएंगे और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article