देश

SpiceJet Flight: लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट पक्षी से टकराने के बाद वापस दिल्ली लौटी सभी यात्री सुरक्षित

लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के इंजन में से एक पक्षी के टकरा जाने के कारण उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दिल्ली वापस लौट आया, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Image

स्पाइसजेट फ्लाइट

KEY HIGHLIGHTS
  1. लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान पक्षी टकराने की वजह से दिल्ली वापस लौट आया
  2. 135 लोगों को लेकर लेह जा रहा बोइंग 737 विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया
  3. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दिल्ली वापस लौट आया, सभी यात्री सुरक्षित हैं

SpiceJet flight emergency landing: लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान रविवार सुबह पक्षी टकराने की वजह से दिल्ली वापस लौट आया। एयरलाइन ने यह जानकारी दी, यह विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सामान्य तरीके से बाहर आ गए।

सूत्र ने बताया कि करीब 135 लोगों को लेकर लेह जा रहा बोइंग 737 विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि विमान के इंजन 2 से पक्षी टकराने के बाद एसजी विमान वापस लौट आया, एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग नहीं की, बल्कि यह सामान्य तरीके से उतरा।

गौर हो कि पिछले सप्ताह, दो उड़ानों - एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को तकनीकी त्रुटियों के कारण आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। वहीं 19 मई को, 179 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना के बाद बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

एयर इंडिया का विमान एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने के बाद वापस लौट आया

इसके दो दिन पहले यानी 17 मई को, 175 यात्रियों के साथ दिल्ली से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने के बाद वापस लौट आया और राष्ट्रीय राजधानी में उतरा। उधर 1 मई को, भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली विस्तारा की उड़ान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद वापस लौट आई और विमान के ओलावृष्टि में फंसने और क्षतिग्रस्त होने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article