Adani Issue: बजट सत्र के तीसरे दिन भी लोकसभा व राज्यसभा में विपक्षी नेताओं का हंगामा जारी रहा। विपक्ष लगातार अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति की गठन की मांग कर रहा है। इस बीच बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने ईडी दफ्तर के लिए मार्च निकाला और दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद विपक्षी सांसद वापस संसद भवन लौट गए।
अडानी मामले को लेकर हंगामा
संसद में अडानी मामले पर जेपीसी के गठन की मांग करे विपक्ष ने बुधवार को मामले को ईडी के सामने उठाने की मांग की। विपक्षी सांसद ईडी निदेशालय को इस मामले में जांच शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपने के लिए निकले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विजय चौक के पास रोक दिया। इस बीच कुछ सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार अडानी मामले को ईडी के सामने उठाने से हमें रोक रही है।खड़गे ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस बीच कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, पुलिस और सरकार हमें मार्च करने और अडानी मामले को ईडी के सामने उठाने से रोक रही है। उन्होंने कहा, हमें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया, पुलिस ने कहा कि विपक्षी सांसद आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। खड़गे ने कहा, करीब 18 दलों के विपक्षी सांसद इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय को एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं।वहीं संजय राउत ने कहा, हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, हम आगे बढ़ना जारी रखेंगे।
