देश

भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ACB ने 5 घंटे से ज्यादा की पूछताछ; सिसोदिया को किया तलब

Delhi Classroom Scam: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान शहर के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सिसोदिया को नौ जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Image

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (फोटो साभार: @SatyendarJain)

Photo : Twitter

Delhi Classroom Scam: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान शहर के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि जैन जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे और उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी की सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रहे जैन ने इस मामले को "राजनीति से प्रेरित" बताया। सूत्रों के अनुसार, जैन को 29 सवालों वाली एक लिखित प्रश्नावली दी गई। एक सूत्र ने दावा किया, "उन्होंने संबंधित विभाग पर दोष मढ़ने की कोशिश की और ‘आर्किटेक्ट’ की अवैध नियुक्ति के बारे में उनके पास कोई जवाब नहीं था। कक्षाओं के निर्माण में विसंगतियों की ओर इशारा करने वाली सीवीसी रिपोर्ट को तीन साल तक छिपाए रखा गया। रिपोर्ट में बढ़ी हुई लागत का संकेत दिया गया था। उनके पास कोई जवाब नहीं था।"

फिर हो सकती है पूछताछ

सूत्र ने बताया कि एसीबी अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। पूछताछ के बाद जैन ने दिल्ली में अच्छे स्कूल बनाने के लिए आप सरकार की प्रशंसा की और भाजपा को बेहतर काम करके दिखाने की चुनौती दी।

BJP पर बरसे सत्येंद्र जैन

जैन ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है। भाजपा को केवल काम पर ध्यान देना चाहिए। आप 10 साल तक सत्ता में थी और बिजली कटौती नहीं हुई। लेकिन अब लोग इनवर्टर खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने कहा था(आप सरकार के कार्यकाल के दौरान) कुत्ते सड़कों पर घूम रहे थे। लेकिन क्या सड़कों से एक भी कुत्ता उठाया गया है? उन्होंने कहा था कि गायों को गौशालाओं में आश्रय दिया जाएगा और वे इधर-उधर नहीं घूमेंगी। लेकिन गायें इधर-उधर घूमती नजर आ रही हैं।"

AAP नेता ने आरोप लगाया कि इस देश में कमाल हो रहा है। भाजपा ने अपने लेटरहेड पर शिकायत दी है (और) राजनीतिक दुश्मनी निपटाने के लिए जांच की जा रही है। एसीबी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में जैन और उनकी पार्टी के सहयोगी तथा पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है।

सिसोदिया से भी होगी पूछताछ

सिसोदिया को नौ जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर एसीबी ने 30 अप्रैल को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह समन जारी किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ