देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP होली नहीं मनाएगी, 26 मार्च को करेगी PM आवास का घेराव

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 22, 2024, 11:33 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के समर्थक (AAP Supporters) इस साल होली (Holi 2024) नहीं मनाएंगे।

Image

आम आदमी पार्टी के समर्थक इस साल होली नहीं मनाएंगे

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली आबकारी मामले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP में रोष
  2. कहा- होली के दिन कोई भी कार्यकर्ता मोदी जी की तानाशाही के विरोध में होली नहीं मनाएंगे
  3. 26 मार्च को पूरे दिल्ली के लोग इस तानाशाही के खिलाफ पीएम आवास पहुंचेंगे और घेराव करेंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) इस साल होली नहीं मनाएगी, कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी, इस बात का ऐलान आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को किया।

उन्होंने बताया कि 25 मार्च यानी होली के दिन (Holi 2024) कोई भी आप कार्यकर्ता मोदी जी (PM Modi) की तानाशाही के विरोध में होली नहीं मनाएंगे, हम लोगों से गले मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि आज हमें देश को बचाना जरूरी है वहीं 26 मार्च को पूरे दिल्ली के लोग इस तानाशाही के खिलाफ पीएम आवास पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।

दिल्ली में 24 मार्च को जगह-जगह पीएम के पुतले फूंके जाएंगे

गोपाल राय ने कहा कि शनिवार यानी 23 मार्च को 'शहीदी दिवस' के मौके पर दिल्ली आईटीओ के पास शहीदी पार्क में सभी विधायक और पार्टी के नेता जुटेंगे। जिस तरह से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह हम अभी के तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे, इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे वहीं कहा जा रहा है कि पूरी दिल्ली में 24 मार्च को जगह-जगह पीएम के पुतले फूंके जाएंगे।

केजरीवाल को 21 मार्च की रात गिरफ्तार किया गया था

गौर हो कि दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं केजरीवाल को 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!