देश

दिल्ली MCD मेयर चुनाव टालने पर AAP का प्रदर्शन, संजय सिंह ने भी बोला हमला

Delhi MCD Mayor Elections: दिल्ली एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को प्रस्तावित था। हालांकि, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति न होने पर चुनाव को टाल दिया गया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा के एलजी ने एमसीडी इलेक्शन को कैंसिल कर दिया है, ये लोग दलित विरोधी हैं और नहीं चाहते कि कोई दलित किसी बड़ी कुर्सी पर बैठे।

Image

आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Photo : ANI

Delhi MCD Mayor Elections: दिल्ली में एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टालने पर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोला है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम सिविक सेंटर में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक दलित को मेयर नहीं बनने देना चाहती।

बता दें, दिल्ली एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को प्रस्तावित था। हालांकि, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति न होने पर चुनाव को टाल दिया गया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा के एलजी ने एमसीडी इलेक्शन को कैंसिल कर दिया है, ये लोग दलित विरोधी हैं और नहीं चाहते कि कोई दलित किसी बड़ी कुर्सी पर बैठे।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Delhi: AAP councillors stage protest in front of the statue of Dr BR Ambedkar at the Municipal Corporation of Delhi Civic Center, alleging that BJP does not want to allow Dalit to become Mayor. <a href="https://t.co/BmDIJcDctY">pic.twitter.com/BmDIJcDctY</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1783745325381083210?ref_src=twsrc%5Etfw">April 26, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">

संजय सिंह ने भी बोला हमला

आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह पार्टी और संघ के लोग दलित विरोधी हैं। ये लोग यह देखना नहीं चाहते कि कोई भी दलित किसी बड़ी कुर्सी पर बैठे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के एलजी ने एमसीडी इलेक्शन को कैंसिल कर दिया है। संजय सिंह ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने अधिकार दिया था कि 5 साल में एक बार मेयर की कुर्सी पर दलित का बेटा बैठेगा। वह अधिकार भी भाजपा ने खत्म कर दिया। दिल्ली में भी चुनाव खत्म कर दिया और कहा कि दलित का बेटा इस मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठ सकता। बीजेपी ने अपना एक मोहर तैयार किया। भाजपा के एलजी ने कहा कि बगैर मुख्यमंत्री की सलाह के हम पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं कर सकते।

एलजी ने क्या कहा

दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव के संचालन के लिए एक पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री एक विचाराधीन कैदी के रूप में न्यायिक हिरासत में हैं और वे अपने संवैधानिक रूप से बाध्य कार्यों का निर्वहन नहीं कर सकते हैं। सक्सेना ने महापौर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के मुद्दे पर मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में ये टिप्पणियां कीं। राज निवास द्वारा सक्सेना की ओर से एक पत्र जारी करने के बाद नागरिक निकाय ने महापौर चुनाव स्थगित कर दिया। सक्सेना ने कहा, "ये अजीब और अभूतपूर्व परिस्थितियां हैं जहां सेवारत मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए वे अपने संवैधानिक रूप से बाध्य कार्यों का निर्वहन नहीं कर सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article