दिल्ली

Delhi Mayor Election: दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाला मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टला

Delhi Mayor Election:दिल्ली नगर निगम के मेयर के 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव टल गए हैं, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति पर पेच फंसने की बात कही जा रही है।

Image

दिल्ली नगर निगम के मेयर के 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव टल गए हैं

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली नगर निगम (MCD) के नये मेयर एवं डिप्टी मेयर के चुनाव टले
  2. मेयर चुनाव के लिए 26 अप्रैल को होने वाली थी वोटिंग
  3. पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है

Delhi Mayor Election Postponed: दिल्ली नगर निगम (MCD) के नये मेयर एवं डिप्टी मेयर (Delhi Mayor & Dy Mayor Election) के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

नगर निगम ने राजनिवास द्वारा पत्र जारी किये जाने के बाद मेयर के चुनाव को स्थगित कर दिया। राजनिवास ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना की ओर से एक पत्र जारी किया था। उस पत्र में कहा गया है कि वह 'मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित सूचनाएं नहीं मिलने पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के वास्ते प्रशासक के रूप में अपनी शक्ति को इस्तेमाल करना उपयुक्त नहीं समझते हैं।'

...ऐसे में मेयर एवं डिप्टी मेयर के लिए चुनाव करा पाना संभव नहीं है

मुख्यमंत्री की अनुशंसा के अभाव में पीठासीन अधिकारी के लिए 250 पार्षदों के नाम सौंपे गए थे, लेकिन सीएम की भागीदारी के बिना इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने से कानूनी और संवैधानिक विसंगतियां पैदा हो सकती थीं, एमसीडी ने कहा कि उसे मेयर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी तो मिल गयी है लेकिन पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ही नहीं हुई है।उसने अपने आदेश में कहा कि ऐसे में मेयर एवं डिप्टी मेयर के लिए चुनाव करा पाना संभव नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article