देश

बेटे ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा, बाप ने मैनेजर को धमकाया...आप विधायक अमानतुल्लाह और बेटे पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 95 के पेट्रोल पंप की है। शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम के मालिक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में इस घटना को पूरे विस्तार से बताया।

Image

अमानतुल्लाह खान

Amanatullah Khan News: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट और धमकी देने के मामले में नोएडा पुलिस सभी साक्ष्य जुटा कर कोई कड़ा कदम उठाएगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चश्मदीदों की गवाही, सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को अपने अधिकार में लेना शुरू कर दिया है।

अमानतुल्लाह और अनस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी

अमानतुल्लाह और उनके बेटे अनस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जिस तरीके से विधायक के बेटे ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट की, लोहे की रॉड से हमला किया और उसके बाद मौके पर पहुंचे खुद विधायक ने वहां पर पंप मैनेजर समेत पंप मालिक को और अन्य कर्मचारियों को धमकाया, इसके साक्ष्य जुटाकर पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

बेटे ने कर्मचारी को पीटा, बाप ने धमकाया

पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें विधायक अमानतुल्लाह और उनके बेटे समेत दो अन्य कार सवारों का नाम भी दर्ज है। गौरतलब है कि नोएडा थाना फेज 1 इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के बेटे ने गाड़ियों की लाइन तोड़कर जल्दी ईंधन भरवाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पंप कर्मियों ने उसे रोका तो मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अमानतुल्लाह भी पहुंच गए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद बाप-बेटे दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना सीसीटीवी में कैद

पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 95 के पेट्रोल पंप की है। शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम के मालिक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में इस घटना को पूरे विस्तार से बताया। शिकायत में बताया गया है कि विधायक के बेटे ने धमकी देकर सेल्समैन को मारना शुरू कर दिया और गाड़ी से लोहे की रॉड को निकाल कर मारने लगा। वहां रखी कार्ड मशीन को भी तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को कॉल की गई। विधायक के बेटे ने अपने पिता को बुलाया। उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया। (आईएएनएस इनपुट)

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें