Aaj Ki Taza Khabar, 8 जनवरी, 2023: उर्स-ए-मुबारक के चलते दो दिन पुरानी और मध्य दिल्ली में ट्रैफिक पर पड़ेगा असर

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 8, 2023, 11:23 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today आज की ताजा खबर 8 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 8 जनवरी, 2023 : दिल्ली पुलिस ने अजमेर शरीफ के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स-ए-मुबारक के मद्देनजर रविवार को एक यातायात परामर्श जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्गों के बारे में सूचित किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ, जिससे दिल्ली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकांश कार्यालयों के खुलने के साथ ही सोमवार और मंगलवार को भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि इन दो दिनों में जामा मस्जिद चौक, मटिया महल-चितली कबर, तिराहा बैरम खान, दिल्ली गेट, आईटीओ, प्रगति मैदान, मटका शाह बाबा, पुराना किला, सुंदर नगर, ओबेरॉय होटल और दरगाह हजरत निजामुद्दीन जैसे कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा।

Aaj ki Taza Khabar News

आज की ताजा खबर

उत्तराखंड के जोशीमठ में मकान से लेकर दरकती जमीन के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ संपर्क साधा। उन्होंने प्रभावित इलाके और वहां के रहवासियों के पुर्नवास को लेकर जानकारी ली, जबकि उत्तराखंड सरकार ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) और देहरादून स्थित भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) से सेटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से जोशीमठ क्षेत्र का अध्ययन करने और फोटो के साथ विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है।

End of Feed