
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 7 मई 2024 : तीसरे चरण में किस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, कहां वोटर रहे सुस्त?, हरियाणा में संकट में BJP सरकार, केजरीवाल को नहीं मिली राहत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 7 मई 2024 और बड़ी खबरें: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है, इस चरण में 1331 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह ने गुजरात में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आज फैसला नहीं हो सका। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इस मामले पर अब गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा उधर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर हो गए हैं। कश्मीर के आईजीपी ने टाइम्स नेटवर्क से इसकी पुष्टि की है उधर मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) हाउसिंग फायरिंग मामले में पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है वहीं अभिनेता शेखर सुमन और कांग्रेस की पूर्व नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, शेखर सुमन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, आगे पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों के अपडेट्स...