
ताजा खबर, 6 अगस्त 2023 : चंद्रयान 3 ने भेजीं चंद्रमा की पहली अद्भुत तस्वीरें, विश्व कप के लिए भारत दौरे पर आएगी पाकिस्तानी टीम
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 6 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की अपनी पहली तस्वीरें शेयर की हैं और वे अद्भुत लग रही हैं! जैसे ही चंद्रयान -3 मिशन का अंतरिक्ष यान शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। अपने मूवमेंट के दौरान उसकी नजर चंद्रमा पर पड़ी। जिसका वीडियो क्लिप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को एक्स यानी ट्विटर पर शेयर किया। पाकिस्तान सरकार ने आगामी क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान में रावलपिंडी में हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ कथित बलात्कर और हत्या के बाद कोयले की भट्टी में जलाकर मारने के मामले के बारे में पता लगाने के लिए बीजेपी महिला सांसदों की चार सदस्यीय टीम ने घटना स्थल का दौरान किया और गहलोत सरकार पर निशाना साधा, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स..