देश

अखिलेश यादव पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज कहा- भैया को 'सांड समाचार' से फुर्सत नहीं-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 6, 2023, 10:50 PM IST

यूपी में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है, जिसके चलते अखिलेश यादव राज्य सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, हाल ही में अखिलेश ने यादव एक वीडियो शेयर किया था।

Image

अखिलेश यादव पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश की राजनीति के भी अजब रंग हैं, यहां की सत्ता पर काबिज योगी सरकार को लेकर विपक्षी दल हमलावर रहते हैं, अभी अखिलेश यादव ने राज्य में बढ़ रहे अवारा पशुओं की समस्या को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, उसे लेकर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

अखलेस भैया ने कहा है कि 'असली हिंदुत्व को बचाना ज़रूरी है' इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एक-तरफा मुसलमान वोट मिले थे। भाजपा मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन भैया को 'सांड समाचार' से फुर्सत नहीं मिलती। ग़लती भैया की नहीं है, ग़लती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया। एक आज़ाद सियासी आवाज़ के सिवा हमारा कोई और विकल्प नहीं है।

अखिलेश यादव लाए थे आज के 'सांड समाचार'

हाल ही में अखिलेश ने यादव एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दो सांड लड़ रहे थे, वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि आज के विशेष सांड समाचार का आजमगढ़ प्रकरण....इस वीडियो में सड़क मार्ग पर सांडों के बीच हो रही लड़ाई की वजह से कैसे दो बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं उसे दिखाया गया है, इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा आज के 'सांड समाचार'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article