देश

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान 3 ने भेजीं चंद्रमा की पहली अद्भुत तस्वीरें, देखें VIDEO

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 6, 2023, 11:22 PM IST

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 धीरे-धीरे चंद्रमा के करीब पहुंचता जा रहा है। उसने सॉफ्ट लैंडिंग से पहले चंद्रमा की अपनी पहली तस्वीरें शेयर की। जो काफी अदभूत हैं।

Image

चंद्रयान 3 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीरें

Photo : Twitter

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की अपनी पहली तस्वीरें शेयर की हैं और वे अद्भुत लग रही हैं! जैसे ही चंद्रयान -3 मिशन का अंतरिक्ष यान शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। अपने मूवमेंट के दौरान उसकी नजर चंद्रमा पर पड़ी। जिसका वीडियो क्लिप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को एक्स यानी ट्विटर पर शेयर किया। जबकि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में मात्र 20 दिन से भी कम समय बचा है। क्लिप चंद्रमा के क्रेटरों के जटिल डिटेल की एक झलक देती है क्योंकि यान चंद्रमा की ओर जा रहा है।

चंद्रयान-3 भारत का तीसरा मानवरहित चंद्रमा मिशन है और अब तक की कुल दूरी का दो-तिहाई हिस्सा तय करने के बाद शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है। चंद्रमा के करीब पहुंचने वाली प्रमुख उपलब्धि हासिल करने के बाद ISRO को चंद्रयान-3 का मैसेज मिला। मैं चंद्रमा गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से तीन सप्ताह में यान ने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध ऊपर उठाने के प्रयास में 5 से अधिक चालें चलीं।

आज रात 11 बजे यह एक और मूवमेंट किया। इसके बाद रोवर प्रज्ञान को ले जाने वाले लैंडिंग मॉड्यूल विक्रम के अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने से पहले तीन और ऑपरेशन बाकी होंगे। सॉफ्ट लैंडिंग से पहले डी-ऑर्बिटिंग मूवमेंट किया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article