LIVE
IND vs WI 2nd T20I: पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम इंडिया से छीना मैच, वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से हराया
IND vs WI 2nd T20I: पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम इंडिया से छीना मैच, वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से हराया
IND vs WI 2nd T20 Live Streaming, Full Scorecard: Watch Here
AUG 06, 2023 23:42 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: वेस्टइंडीज ने दी टीम इंडिया को पटखनी
वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
AUG 06, 2023 23:33 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: 12 गेंद में 12 रन की दरकार
आखिरी 12 गेंद पर वेस्टइंडीज को 12 रन बनाने हैं। अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्या डिफेंड कर पाएगी टीम इंडिया।
AUG 06, 2023 23:28 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: आखिरी 3 ओवर में 21 रन की दरकार
रोमांचक मोड़ पर मैच, आखिरी 18 गेंद में वेस्टइंडीज को 21 रन चाहिए जबकि भारत को केवल 2 विकेट दूर है।
AUG 06, 2023 23:17 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: लगातार दो विकेट के बाद रोमांचक हुआ मैच
भारत ने लगातार दो विकेट लेकर मैच में वापसी कर ली है। वेस्टइंडीज 128 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी है और अब उसे 26 गेंद पर 25 रन की दरकार है।
AUG 06, 2023 22:42 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: हार्दिक ने तोड़ी पूरन और पॉवेल की साझेदारी
एक बार फिर से कप्तान हार्दिक ने गेंदबाजी में मोर्चा संभालते हुए खतरनाक दिख रही साझेदारी को तोड़ा है। उन्होंने पॉवेल को आउट कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया है।
AUG 06, 2023 22:38 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: पूरन की तूफानी बल्लेबाजी
पूरन ने गयाना में चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी है। वेस्टइंडीज 9 की रन रेट से रन बना रहा है। 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर उसने 83 रन बना लिए हैं।
AUG 06, 2023 22:21 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: विकेट गिरने के बावजूद तेजी से रन बना रहा वेस्टइंडीज
3 विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद निकोलस पूरन आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और पावरप्ले का जमकर फायदा उठा रहे हैं।
AUG 06, 2023 22:02 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 ओवर के बाद 4 रन हो गया है। निकोलस पूरन और काइल मेयर्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।
AUG 06, 2023 21:40 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: वेस्टइंडीज के सामने 153 रन का लक्ष्य
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के 51 और इशान किशन की 27 रन की पारी के दम पर 152 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा।
AUG 06, 2023 21:19 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: भारत को लगा 5वां झटका
तिलक वर्मा 51 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अकील हुसैन ने मैकॉय के हाथो कैच कराया। यह तिलक के करियर का पहला अर्धशतक है। भारत ने 15.5 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं।
AUG 06, 2023 21:13 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: तिलक वर्मा अपने अर्धशतक के करीब
भारत ने 15 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
AUG 06, 2023 21:02 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: 13वें ओवर में तिलक को मिला जीवनदान
तिलक वर्मा को 13वें ओवर में एक जीवनदान मिला। जोसेफ की गेंद पर उनका कैच मैकॉय ने छोड़ा जब वह 30 रन के निजी स्कोर पर थे।
AUG 06, 2023 20:59 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: लगातार दूसरी बार फेल हुए सैमसन
संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 78 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया। सैमसन को अकील हुसैन ने पूरन के हाथो कैच करवाया।
AUG 06, 2023 20:50 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म
आधे ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 65 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया है। इशान किशन सर्वाधिक 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 7 रन की पारी खेली थी।
AUG 06, 2023 20:46 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: भारत को इशान के रुप में लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया ने 60 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। इशान किशन 27 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने।
AUG 06, 2023 20:32 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: पावरप्ले रहा वेस्टइंडीज के नाम
पावरप्ले वेस्टइंडीज के नाम रहा। 6 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। सूर्या और गिल का विकेट खो चुकी है टीम इंडिया।
AUG 06, 2023 20:25 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: 5 ओवर बाद टीम इंडिया 28/2
टीम इंडिया की खराब शुरुआत। 5 ओवर के बाद 28 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी है टीम इंडिया। इशान किशन और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
AUG 06, 2023 20:18 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: 50वें टी20 में रन आउट हुए सूर्या
टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका। अपने 50वें टी20 मैच में रन आउट हुए सूर्यकुमार यादव। उन्होंने 1 रन बनाए।
AUG 06, 2023 20:14 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: तीसरे ओवर में भारत को लगा झटका
अल्जारी जोसेफ की गेंद पर शुभमन गिल ने अपना विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 7 रन बनाए और हेटमायर के हाथो कैच आउट हुए। उन्होंने इशान के साथ पहले विकेट के लिए 16 रन जोड़े।
AUG 06, 2023 20:09 IST
IND vs WI 2nd T20 Live Score: 2 ओवर के बाद भारत 9 रन
दूसरे छोर से भी वेस्टइंडीज की ओर से स्पिन गेंदबाजी की गई। इस ओवर में इशान ने शानदार छक्का लगाया और कुल 8 रन बटोरे। गिल ने सिंगल के साथ खाता खोला।
