LIVE
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 5 मार्च 2023: स्वदेशी बूस्टर के साथ नौसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 5 मार्च 2023: स्वदेशी बूस्टर के साथ नौसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट
MAR 05, 2023 23:32 IST
ब्रिटेन से राहुल गांधी का BJP पर पलटवार
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ब्रिटेन दौरे और वहां दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी लगातार पलटवार कर रही है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर विदेशों में भारत का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर अब राहुल गांधी ने पलटवार कर दिया है। उन्होंने इस मामले में पीएम मोदी के बयानों का ही उदाहरण दिया और कहा कि वो अपने देश का अपमान कभी कर ही नहीं सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 23:00 IST
स्वदेशी बूस्टर के साथ नौसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट
भारतीय नौसेना ने रविवार को अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक प्रक्षेपास्त्र के पोत से प्रक्षेपित किये जाने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया उसमें स्वदेशी सीकर एंड बूस्टर लगे थे। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 22:19 IST
बढ़ने वाला है Toll Tax
Toll Tax: बढ़ती महंगाई के इस दौर में आम जनता को एक और झटका सकता है। अगले महीने से टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना महंगा हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 21:41 IST
2014-15 के बाद दोगुनी हुई भारत की प्रति व्यक्ति आय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2014-15 में सत्ता में आने के बाद से वर्तमान मूल्य पर देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1,72,000 रुपये पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (शुद्ध राष्ट्रीय आय) वित्त वर्ष 2022-23 में 1,72,000 रुपये रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 के 86,647 रुपये से करीब 99 फीसदी अधिक है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 20:40 IST
WPL: अमेरिकी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनीं मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज
विमेंस प्रीमियर लीग में खेल रही एकलौती अमेरिकी खिलाड़ी तारा नॉरिस ने पहले ही मुकाबले में अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। नॉरिस ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथी ही वो डब्लूपीएल के इतिहास में एक मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। 10 लाख रुपये के बेस प्राइज वाली नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख की कीमत पर अपने दल में शामिल किया था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरते हुए अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी कर ली। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 20:22 IST
Kashi Vishwanath Dham में अब प्रसाद के रूप में मिलेगा यह लड्डू
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के भीतर प्रसाद के रूप में खास लड्डू मिलने लगा है। यह लड्डू मोटे अनाज से बना है, जिसे ''श्री अन्न प्रसादम'' कहा जा रहा है। रविवार (पांच मार्च, 2023) को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘काशी से निकली बात समूचे विश्व तक पहुंचती है। ‘श्री काशी विश्वनाथ धाम’ के पैगाम को दुनिया भर के सनातनी मानते हैं। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की पहल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब मोटे अनाज का भोग लगा लड्डू प्रसादम् के रूप में बिकने लगा है।’’ पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 20:05 IST
अरहर दाल के बढ़ते दाम पर रोक लगाने को मोदी सरकार ने उठाया कदम
केंद्र सरकार ने साबुत अरहर (तुअर) दाल पर लगे 10 प्रतिशत सीमा शुल्क को हटा दिया है। सरकार ने यह कदम अरहर दाल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए उठाया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने तीन मार्च की एक अधिसूचना में कहा है कि तुअर (साबुत) दाल पर अब कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा। यह आदेश चार मार्च से प्रभावी हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 19:07 IST
मनीष का हुआ 'मेंटल टॉर्चर'- AAP का आरोप
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया के साथ मेंटल टॉर्चर हुआ है। यह आरोप आप ने लगाया है, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विश्वसनीय और नजदीकी सहयोगी मनीष सिसोदिया की तुलना साधु-संत और महात्मा से कराई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 18:26 IST
'इंसाफ के सिपाही' बनेंगे सिब्बल
राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल की ओर से विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए खास योजना तैयार की गई है। शनिवार (11 मार्च, 2023) को वह विपक्षी एकता की अपील के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट सामने रखेंगे। उन्होंने इसके मद्देनजर सभी विपक्षी पार्टियों से अपनी इस पहल को सपोर्ट करने की अपील की है। सिब्बल ने इससे पहले चार मार्च, 2023 को ऐलान किया था कि वह लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने में मदद करने के लिए 'इंसाफ के सिपाही' नाम की वेबसाइट लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसके लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और पार्टियों से इस मुहिम में मदद करने के लिए कहा था। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 17:49 IST
BJP का प्लान फेल करने की तैयारी में कमलनाथ
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) राज्य की आधी आबादी को लुभाने में जुट गई है। हाल ये हैं कि एक ही दिन दोनों पार्टियों ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है, तो वहीं इसके जवाब में पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 16:13 IST
पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे इमरान खान
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारी उथल पुथल की खबर सामने आई है बताते हैं कि इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई थी, लेकिन पुलिस के हाथ इमरान खान नहीं लगे हैं वो अपने लाहौर स्थित आवास पर नहीं मिले। पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2023 14:23 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: राहुल गांधी को जवाब
MAR 05, 2023 13:09 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया के समर्थन में विपक्षी नेता
MAR 05, 2023 11:29 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: राहुल गांधी पर शिवराज सिंह का तंज
MAR 05, 2023 11:28 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: महाराष्ट्र एमएलए की अजीब सलाह
MAR 05, 2023 09:24 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: क्या है लाडली बहना योजना
MAR 05, 2023 09:23 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: वित्त मंत्री की खरी खरी
MAR 05, 2023 08:14 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: बस हादसे में डीयू छात्र का निधन
MAR 05, 2023 08:13 IST
आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: गाय पर केंद्र सरकार बनाए कानून
MAR 05, 2023 08:12 IST
