दुनिया

Imran Khan: गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को चकमा देने में कामयाब इमरान खान, भारी तनाव के बीच समर्थकों का जमावड़ा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 5, 2023, 03:54 PM IST

Imran Khan arresting: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस के हाथ इमरान खान नहीं लगे हैं पुलिस का कहना है कि वो लाहौर के अपने आवास पर नहीं मिले हैं।

Image

इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 28 फरवरी को इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
  • पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य भी घोषित किया हुआ है
  • इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान ''बनाना रिपब्लिक'' बन गया है

Pakistan Latest News: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारी उथल पुथल की खबर सामने आई है बताते हैं कि

इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई थी, लेकिन पुलिस के हाथ इमरान खान नहीं लगे हैं वो अपने लाहौर स्थित आवास पर नहीं मिले।

इमरान खान के घर के बाहर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है और लोग नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि इमरान खान को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार होने नहीं देंगे।

इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

गौर हो कि इमरान खान एक मामले में फंसे हैं, बताते हैं कि इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश ने 28 फरवरी को इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था उनकी गिरफ्तारी तोशखाना मामले में की जा रही है इमरान पर विदेशों से मिले उपहारों को सरकारी खजाने में जमा न कर खुद के लिए इस्तेमाल करने और बाजार में बेचने का आरोप है, इस मामले में उनपर कार्रवाई हो रही है, वहीं इस मामले में पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य भी घोषित किया हुआ है।

पुलिस ने कहा था कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद ही इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने गिरफ्तारी की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर शहबाज शरीफ की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कदम उठाती है तो देश में स्थिति और खराब होगी और समर्थकों के भारी गुस्से और आक्रोश से स्थितियां और बिगड़ जाएंगी।

इमरान खान ने शहबाज पर साधा निशाना

पुलिस के डर से फरार हुए इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान ''बनाना रिपब्लिक'' बन गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक देश का क्या भविष्य हो सकता है जब उस पर शासकों के रूप में बदमाशों को थोपा जाता है? एसएस (शहबाज शरीफ) को एनएबी (नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो) 8 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के लिए और एफआईए (संघीय जांच एजेंसी) 16 अरब रुपये के भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराने वाली थी, लेकिन जनरल बाजवा ने उन्बें बचा लिया गया, वे एनएबी की सुनवाई को टालते रहे।

इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए

इस्लामाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए हैं हमें पता चला है कि वे लाहौर में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए जमां पार्क की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article